
काशीपुर। आगामी दिनों में नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार, केबी कंडक्टर बदलने के कार्य के चलते कई फीडरों की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। विभाग ने बताया कि 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान 33 केवी और 11 केवी लाइनों से जुड़े कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित समय के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
इन क्षेत्रों में रहेगा शटडाउन:
🔹 33/11 केवी उपसंस्थान पक्काकाटे
9, 11, 16, 18, 20 अप्रैल को पक्काकोट, अल्लीखां, काजीबाग, खालसा, गौतम नगर, मुरादाबाद रोड, थाना साबिक, किला तथा संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
🔹 33/11 केवी उपसंस्थान 20 नंबर, बाजपुर रोड
10, 13, 17, 21, 23 अप्रैल को अलीगंज रोड, आवास विकास, एसडीएम कोर्ट, पटेल नगर, मेन बाजार, रामनगर रोड, जसपुर खुर्द, फसियापुरा, पैगा, बघेलेवाला, शिवलालपुर अमरझण्डा सहित संबंधित क्षेत्रों में शटडाउन रहेगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
