देहरादून:- उरेडा में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत महिला अफसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत गई। बहन ने बसंत विहार थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति राजेश्वरी से मारपीट करते थे और बार-बार तलाक देने की धमकी दी जा रही थी। देहरादून बसंत विहार थाना क्षेत्र में महिला अफसर राजेश्वरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। राजेश्वरी की बहन ने ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न और साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार पौड़ी में उरेडा में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत राजेश्वरी निवासी का विवाह सात दिसंबर 2022 को पीयूष सिंह निवासी बल्लूपुर देहरादून के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही सास आशा रानी, जेठ सत्यप्रिया सिंह और अन्य परिजन उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि पति राजेश्वरी से मारपीट करते थे और बार-बार तलाक देने की धमकी दी जा रही थी। राजेश्वरी के गहने, शैक्षिक प्रमाणपत्र और अन्य कीमती सामान भी ससुराल पक्ष ने अपने कब्जे में ले लिया था। लगातार प्रताड़ना के चलते राजेश्वरी मानसिक तनाव में रहने लगी थी।

पांच अप्रैल की सुबह पति ने फोन कर सूचना दी कि राजेश्वरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने इस पर संदेह जताते हुए इसे साजिश करार दिया है। राजेश्वरी की बहन ने पति पीयूष सिंह, जेठ सत्यप्रिया सिंह और सास आशा रानी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अशोक राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाल ही में मायके से लौटी थीं राजेश्वरी

बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष से विवाद के कारण राजेश्वरी मायके चली गई थीं। मृतका की बहन का आरोप है कि उनकी एक छोटी बेटी है जिसे लेकर ससुराल पक्ष की ओर से परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि बच्ची को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती थी। हाल ही में वह ससुराल पक्ष के लोग उन्हें लेने गए थे इसके बाद वह उनके साथ दून लौटी थीं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *