
चमोली ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की मौत मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को दबोच लिया है। कार में बैठे युवक एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। इसी दौरान एक गोली जोशी के सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत मामले में पुलिस ने दसवां आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून के चर्चित रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस ने अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार-शनिवार (3-4 अप्रैल, 2026) की रात को एक मुठभेड़ के बाद दो मुख्य आरोपियों, शांतनु त्यागी और काविश त्यागी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान काविश के पैर में गोली लगी थी। इन दो गिरफ्तारियों के साथ पकड़े गए आरोपियों की संख्या 9 हो गई है। इससे पहले पुलिस रोहित कुमार, मोहम्मद अखलाक, संदीप कुमार, आदित्य चौधरी, आदेश गिरी, समीर चौधरी और मोहित अरोड़ा को गिरफ्तार कर चुकी थी। ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी (75) अपने साढू और एक साथी के साथ तुलाज ग्रीन सोसाइटी स्थित अपने निवास से मसूरी रोड की तरफ सुबह टहलने के लिए निकले थे। वह घर से करीब 200 मीटर दूर पहुंचे तो मसूरी रोड की तरफ से आ रहीं दो तेज रफ्तार कार पास से गुजरी। दोनों कार में बैठे युवक एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। इसी दौरान एक गोली जोशी के सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
राजपुर रोड गोलीकांड के बाद सख्ती: पुलिस की लगातार चेकिंग
देहरादून में राजपुर रोड गोलीकांड के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और शहर के प्रमुख चौकों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खासकर सुबह के समय पुलिसकर्मी चौक-चौराहों पर तैनात होकर राहगीरों और मॉर्निंग वॉक करने वालों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा का हाल जान रहे हैं। पथरी बैग चौक सहित कई स्थानों पर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी या डर तो नहीं है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
