काशीपुर। महापौर दीपक बाली नेआज यहां वार्ड नं 36 स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में 85 लाख 68 हजार की लागत से बनने वाली रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास एवं सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत आयोजित सोलर उद्यमिता प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
यह परियोजना जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भविष्य में जल संकट को कम करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि पानी की हर बूंद को बचाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। महापौर ने
इसके अलावा राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, काशीपुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आयोजित 9 दिवसीय “सोलर उद्यमिता प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम” का भी शुभारंभ किया। महापौर ने कहा कि सौर ऊर्जा समय की जरूरत है जिसका हमें अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। यह न केवल बिजली के खर्च को कम करने में सहायक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है योजना आम नागरिक के लिए बहुत लाभकारी है
उक्त अवसर पर पवन बख्शी , पार्षद शाह आलम , पार्षद वैशाली गुप्ता , पार्षद अनीता कांबोज , पार्षद रवि प्रजापति , युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सचिन ठाकुर , शक्ति केंद्र संयोजक अमर सिंह रावत , बूथ अध्यक्ष रेखा सक्सेना , युवा मोर्चा महामंत्री करण भारद्वाज , महामंत्री नगर मंडल वैभव गुप्ता , आवास विकास मंडल अध्यक्ष जयदीप ढोंडियाल , मंडल उपाध्यक्ष सतनाम सिंह , पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य विरेंद्र पाल , सिविल डिपार्टमेंट के एचओडी एच डी भट्ट , आई टी विभाग के एचओडी जगदीश चन्द्र , फार्मेसी विभाग के एचओडी विपिन वर्मा , सुपरवाइजर जयेदव , समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
