
देहरादून :- डीजीपी दीपम सेठ ने मुख्यमंत्री से भेंट कर इस सम्मान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षण केवल एक उपलिब्ध का नहीं बल्कि गौरव, परंपरा और अदम्य सेवा भावना का जीवंत प्रमाण है। उत्तराखंड की मित्र पुलिस को बेहतर पुलिसिंग के लिए राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे प्रदेश के लिए गौरव का पल बताया और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ को बधाई दी। डीजीपी दीपम सेठ ने मुख्यमंत्री से भेंट कर इस सम्मान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षण केवल एक उपलिब्ध का नहीं बल्कि गौरव, परंपरा और अदम्य सेवा भावना का जीवंत प्रमाण है। यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस को देश के उन चुनिंदा पुलिस बलों की श्रेणी में स्थापित करता है, जिन्हें उनकी विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान मिला है। इस सम्मान के लिए उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की। यह सम्मान एक कठोर और बहुस्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद दिया जाता है जिसमें पुलिस बल के हर आयाम, कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, जनसुरक्षा और तकनीकी नवाचार का गहन परीक्षण किया जाता है।
साइबर अपराध नियंत्रण की कसौटी पर भी मित्र पुलिस को परखा गया है। राष्ट्रपति पुलिस कलर को निशान भी कहा जाता है। यह सम्मान एक बैज के रूप में पुलिस बल के सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी वर्दी पर धारण करते हैं। बता दें कि यह सम्मान उन पुलिस बलों को दिया जाता है जो कम से कम 15 वर्ष पुराने हों। v

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
