भोजपुर क्षेत्र के मंसूरपुर का निवासी आजाद मोहम्मद पुत्र आफताब आलम भोजपुर क्षेत्र के भोपुर रूस्तमपुर तिगरी में मुर्गे के मीट की दुकान करता था, देर शाम घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने आजाद मोहम्मद का फोन लगाया फोन नहीं उठने पर परिवार को चिंता हुई और उसका बड़ा भाई उसको खोजने निकल पड़ा जैसे ही अपने गांव से दूर थाना क्षेत्र के अहमदपुर बसामदपुर पहुंचा तो उसकी बाइक खड़ी मिली और उसने वहीं पर ढूंढने का प्रयास किया जैसे ही अहमदपुर बसामदपुर निवासी जमील के गन्ने के खेत मैं पहुंचा तो पेड़ से लटका उसका सब दिखाई दिया. उसकी सूचना परिजनों को दी गई सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया आनन-फानन में परिवार वाले मौके पर पहुंचे और थाना भोजपुर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई भोजपुर पुलिस ने घटना को जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया और शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com