गदरपुर 5 अक्टूबर- मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयकों के समर्थन में भाजपाईयों ने पूर्व सांसद बलराज पासी व भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष अतुल पाण्डेय की अगुवाई में क्षेत्र में ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान पूर्व सांसद #बलराजपासी ने कहा कि कृषक हितों में पारित विधेयकों का विरोध कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी मानसिकता का परिचायक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कृषक हितों की संकल्पबद्धता के तहत पारित कृषि विधेयक भारत के अन्नदाता को विकसित देशों के कृषकों की सम्पन्नता के समकक्ष लाने का अवसर प्रदान करता है। स्वतंत्र रूप से उत्पादन का विपणन अधिकतम मूल्य की प्राप्ति का माध्यम बनता है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
