काशीपुर। शहर के महाराणा प्रताप चौक पर आज दिन निकलते ही उस समय अफरा-तफरी मच गई जब साइकिल मरम्मत और फल की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से आवास विकास निवासी अनिल शर्मा की साइकिल मरम्मत की दुकानों तथा शहजाद हुसैन की फल की दुकान में भारी नुकसान हो गया। अनिल शर्मा की दोनों दुकाने तो पूरी तरह से खत्म हो गई। घटना की सूचना मिलते ही काशीपुर के मेयर दीपक बाली मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। मेयर ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दिलाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने मानवीय पहल करते हुए अपनी ओर से तत्काल 50 हजार रुपये की निजी सहायता देने की भी घोषणा की।
मेयर दीपक बाली ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर अग्निकांड में हुए नुकसान का वास्तविक आंकलन करने और शासन से सहायता राशि अनुमन्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद पटवारी रोहित शर्मा को भी नुकसान की सूची तैयार कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
अग्निकांड पीड़ित दुकानदार अनिल शर्मा ने बताया कि इस घटना में उनकी दुकान का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया है। आग से उनकी दुकान और दुकान में रखा सामान खत्म हो गया है जिसकी कीमत करीब चार-पांच लाख रुपए है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *