जो सड़के रह गई वें भी जल्दी बनेगी: जनता सफाई व्यवस्था में दे सहयोग, दीपक बाली

काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कुशल मार्गदर्शन और आशीर्वाद के चलते काशीपुर को गड्ढा मुक्त बनाने के अपने वायदे को पूरा करते हुए महापौर दीपक बालीने एक ही दिन में दो वार्डो में 2 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 10 सड़कों का शिलान्यास किया। ऐसे ऐसे क्षेत्रों में सडकें बन रही हैं जहां के लोग वर्षों से परेशान थे और उन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि महापौर उनकी समस्या का समाधान करते हुए इतनी जल्दी इन सड़कों का निर्माण करा देंगे। शिलान्यास करने पहुंचे महापौर का वार्ड वासियों ने जोरदार स्वागत कर उनका आभार जताया।

महापौर दीपक बाली ने वार्ड नंबर 9 खड़कपुर देवीपुरा में ग्रेवाल फॉर्म के पास टी पॉइंट से अर्जुन के मकान तक तथा ग्रेवाल फॉर्म के पास ही गली नंबर 4 में रामपाल के मकान से राम खिलाड़ी के मकान तक ग्रेवाल फॉर्म के पास ही गली नंबर 5 में रामवतार के मकान से संजय के मकान तक विंध्यवासिनी कॉलोनी में शेर सिंह यादव के मकान से सत्येंद्र सिंह के मकान तक दो रास्तों में एवं इसी कॉलोनी में मीना कुमारी के मकान से पुराने खड़ंजे तक तथा जसवंत के मकान के सामने से सर्वेश के मकान तक तथा वार्ड नंबर 10 में मैनबाजार से शिव मंदिर तक न्यू वैशाली कॉलोनी में सत्यम पैलेस मैन रोड से भावना के मकान तक व संलग्न रास्ते में हरिशंकर गंगवार के मकान तक लाइन पार टंकी वाली रोड पर बीना देवी के मकान से मनोज टेंट वाले के मकान तक वैशाली कॉलोनी में नहर वाली रोड से विनोद कुमार के घर तक व संलग्न रास्ते में अमित कुमार के घर तक नाली व सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास अवसर पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह पार्षद अंजना आर्य शक्ति केंद्र संयोजक कुलवंत सिंह राम सिंह पार्षद अभिषेक कुमार शक्ति केंद्र संयोजक अजय कुमार महापौर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह, बनवारी लाल, श्रीमती शकुंतला, लाजवंती, महेंद्र कुमार, नरेंद्र, ज्ञान सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, सहित दर्जनों वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे जिन्होंने शिलान्यास करने पहुंचे महापौर का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और उनका आभार जताया ।उन्होंने कहा कि वह लंबे अरसे से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे मगर उनकी किसी ने नहीं सुनी। महापौर दीपक बाली ने वार्ड वासियों को आश्वासन दिया कि अभी भी जो सड़के बनने से रह गई है उनका निर्माण कार्य भी जल्दी ही कराया जाएगा। उन्होंने शहर को साफ स्वच्छ बनाने में लोगों से नगर निगम को सहयोग करने का अनुरोध किया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *