मसूरी:- जिला प्रशासन का दावा है कि मसूरी मालरोड पर गोल्फकार्ट के संचालन से रिक्शा चालकों की आय में वृद्धि होगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों के साथ ही पर्यटकों को आवागमन बेहत्तर सुविधा भी मिलेगी। दून जिला प्रशासन ने मसूरी मालरोड पर साइकिल रिक्शा की जगह गोल्फकार्ट के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। मसूरी को इसकी महीने 40 गोल्फकार्ट मिल जाएंगी। जिलाधिकारी ने आरईसी (रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन ) के एमडी व अपर सचिव भारत सरकार को इसी महीने एमओयू के लिए आग्रह किया है। जिला प्रशासन का दावा है कि मसूरी मालरोड पर गोल्फकार्ट के संचालन से रिक्शा चालकों की आय में वृद्धि होगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों के साथ ही पर्यटकों को आवागमन बेहत्तर सुविधा भी मिलेगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को गोल्फकार्ट संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं, मार्ग निर्धारण, पार्किंग स्थल, चार्जिंग व्यवस्था, सुरक्षा मानक व संचालन प्रणाली-समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं पर्यटक हितधारकों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल जनहित एवं सत्त पर्यटन विकास के उद्देश्य से की जा रही है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *