काशीपुर में जन-जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत 17 फरवरी को नगर निगम परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने काशीपुर क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस बहुउद्देशीय शिविर का लाभ उठाएं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
