
विकासनगर (देहरादून):- कालसी के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटनाग्रस्त हुआ यूटिलिटी वाहन सवारियों को लेकर गागंरोऊ गांव से विकासनगर जा रहा था, जिसमें वाहन चालक समेत आठ लोग सवार बताए गए हैं। विकासनगर में कालसी के पास एक वाहन खाई गिर गया। हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार कालसी तहसील के बैराटखाई-गागंरोऊ मोटर मार्ग के पास हादसा हुआ है। घटना की सूचना पर प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू शुरू किया। राजस्व पुलिस क्षेत्र तहसील कालसी के गांगरौ के पास वायाधार नामक स्थान पर यूटिलिटी अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में वाहन में सवार गांगरों निवासी लूसो देवी (65) की मौम पर मौत हो गई। कुस्यौ निवासी गीता देवी (35) ने रास्ते में दम तोड़ दिया। चिटाड़ निवासी धनौ देवी (53) की हायर सेंटर ले जाते हुए मौत हो गई। दुर्घटना में घायल पांच लोगों को का उप जिला अस्पताल विकासनगर में उपचार चल रहा है। चालक रमेश ने बताया हादसा यूटिलिटी के पिछले टायर के निकलने से हुआ। एसडीएम प्रेमलाल ने तीन लोगों की मौत और पांच के घायल होने की पुष्टि की है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
