भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव बुढानपुर अलीगंज के मोहल्ला लाइन पार पूर्वी दिशा मैं बसे गांव में बिजली की लाइन ना होने से दुखी ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर विद्युत लाइन खिंचवाने की मांग की बता दें की बुढानपुर अलीगंज के मोहल्ला लाइनपार मैं करीब 20 परिवार रहते हैं उनकी मांग है कि हम यहां पिछले 20 साल से रह रहे हैं लेकिन यहां पर अभी बिजली की लाइन नहीं खिची है जिस कारण हमें बिजली नहीं मिल पा रही बिजली ना मिलने के कारण हम लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं इस मामले में हमने विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर सहित उच्च अधिकारियों से कई बार प्रार्थना पत्र देकर मांग की लेकिन अभी तक हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई गांव बुढानपुर अलीगंज मे तो बराबर विद्युत सप्लाई हो रही है लेकिन लाइनपार बसे मोहल्ले में बिजली नहीं पहुंच रही।
बता दें कि वहां पर लाइट ना पहुंचने की सबसे बड़ी वजह रामनगर से मुरादाबाद को जाने वाली रेलवे लाइन की पटरी है। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन की पटरी होने के कारण लाइन रेलवे लाइन को क्रॉस नहीं कर सकती लेकिन करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर गांव भवानीपुर है जहां पर लाइट आ रही है हमें वहां से लाइट मिल जाए। प्रदर्शन करने वालों में ओम प्रकाश, शांति सिंह, नंदराम, कलवा, नरेंद्र तोमर, जयप्रकाश, भूरा तोमर, पृथ्वी सिंह, विक्रम सिंह, दयाराम, चरण सिंह, नरेश सिंह, जबर सिंह, चंद्रपाल, दयावती, रामवती, सोमपाल , कलावती, नन्नू तोमर, तथा देवेंद्र, आदि रहे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
