राहुल गांधी का अपमान कांग्रेस सहन नहीं करेगी : अशीष अरोरा बॉर्बी काशीपुर!वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने हाथरस की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर- प्रदेश की योगी सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है l उत्तर- प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है l बहन -बेटियों की इज्जत उत्तर-प्रदेश के जंगल राज में अब सुरक्षित महसूस नहीं होती l उन्होंने हाथरस और बलरामपुर की घटनाओं को उत्तर- प्रदेश सरकार की नाकामी बताते हुए कहा कि योगी और मोदी सरकार की जुगलबंदी से पूरे देश के अंदर खौफ का माहौल पैदा हो गया है l जिससे आम आदमी अब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है l तानाशाही और हिटलर शाही के फरमान के कारण योगी और मोदी सरकार कानून- व्यवस्था को अपने हाथों की कठपुतली बनाकर जनता का शोषण कर रही है l ऐसा प्रतीत होता है कि रक्षक ही भक्षक बन गए हैं l कांग्रेसी नेता आशीष बॉर्बी ने हाथरस जाते समय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए अभद्रता पूर्ण व्यवहार की घोर निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तर-प्रदेश की योगी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है l जिस तरह से कांग्रेस के साथ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का अपमान किया गया उससे एक सुनियोजित षडयंत्र की बू आती है l कांग्रेसी नेता आशीष बॉबी ने हाथरस की बहन मनीषा के साथ हुए अत्याचार की घोर निंदा करते हुए कहा कि बेटी चाहे किसी भी समाज की हो बेटी, बेटी होती है l उन्होंने आम जनमानस से आह्वान किया कि योगी और मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस लें l योगी और मोदी की जुगलबंदी से पूरे देश में खौफ और आतंक का माहौल पैदा हो गया है l देश की बेटियां अब सुरक्षित नहीं है l लगातार बेटियों के साथ बढ़ रहे अत्याचार हाथरस और बलरामपुर के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी साफ दिखाई दे रहे हैं l ऐसा प्रतीत होता है कि अब कानून-व्यवस्था बेलगाम हो गई है l कांग्रेसी नेता आशीष बॉबी ने कहा कि राहुल गांधी का अपमान कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं करेंगे l कांग्रेस सदैव पीड़ित और शोषित वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है l

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com