जन शाक्ति विकास संगठन ने मनाई गाँधी जयंती काशीपुर। मोहल्ला किला गंगे बाबा रोड स्थित कार्यालय पर जनशक्ति विकास संगठन विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ आरिफ खान के नेतृत्व मे राष्ट्रीयपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर फूल मालाएं पहनाकर मिष्ठान वितरण कर जयंती मनाई गई कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ आरिफ खान ने बोलते हुए कहा कि हम दैनिक जीवन में गांधीवादी सिद्धांतों को अपनाकर अपने जीवन में बदलाव लाने का प्रयास करें।’हम उनके सपनों को साकार करने और एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए लगातार कड़ा परिश्रम करने का संकल्प लेते हैं।’ बापू का शांति का संदेश वैश्विक समुदाय के लिए अब भी प्रासंगिक है।। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि आजादी से महात्मा गांधी का अर्थ केवल अंग्रेजी शासन से मुक्ति का नहीं था बल्कि वह गरीबी, निरक्षरता और अस्पृश्यता जैसी बुराइयों और कुरीतियों से मुक्ति का सपना देखते थे. वह चाहते थे कि देश के सारे नागरिक समान रूप से स्वाधीनता और समृद्धि के सुख भोगें. वह केवल राजनीतिक स्वतंत्रता ही नहीं चाहते थे, अपितु जनता की आर्थिक, सामाजिक और आत्मिक उन्नति भी चाहते थे.इस मौके पर आसिफ खान, मौ रफीक,अमजद कस्सार,नाजिम कुरैशी, रिहान सैफी, रोहित कुमार,अमित शर्मा आदि मौजूद थे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com