उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वीडियो में डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट (DM) प्रवीण कुमार बलात्कार पीड़िता के घर पर बैठे दिख रहे हैं. उनके पीछे कुछ पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं. आपको जानकर दुखद आश्चर्य हो सकता है कि डीएम प्रवीण कुमार पीड़ित परिवार को कोई भरोसा दिलाने नहीं पहुंचे, बल्कि वह धमकी भरे अंदाज में अपनी बात कह रहे हैं. वीडियो में सुना जा सकता है कि डीएम प्रवीण कुमार अपने साथ की कुर्सी पर बैठे बुजुर्ग को बयान बदलने के लिए धमकी दे रहे हैं. वह साफ तौर पर कह रहे हैं कि जो मीडिया आज आपके आगे-पीछे घूम रहा है, कुछ दिनों बाद वह आपके साथ नहीं होगा. हम ही साथ होंगे. इसलिए आप देख लें कि बयान बदलना है या नहीं बदलना. कल को हम भी बदल गए तो…

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com