हाथरस गैंगरेप केस मामले को लेकर कांग्रेस का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिल रहा है. इसी क्रम में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज हाथरस के लिए रवाना हुए. यमुना एक्सप्रेसवे पर जब पुलिस ने उन्हें रोका तो दोनों अपनी गाड़ियों से उतरकर पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े. इस बीच एक तस्वीर यह भी देखने को मिली कि राहुल गांधी धक्का-मुक्की के बाद जमीन पर गिर पड़े. जिसके बाद उनकी सुरक्षा में लगे जवानों ने उठाया. राहुल का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें धक्का दिया और लाठियों से मारा.
राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी-अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया, लाठी मारी और मुझे जमीन पर फेंक दिया. उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस देश में सिर्फ मोदी जी को पैदल चलने का अधिकार है.. हमारे जैसे आम लोग पैदल नहीं चल सकते. हमारी गाडियां रोकी गई इसलिए हम पैदल चल रहे हैं

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
