काशीपुर।जनशक्ति विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ आरिफ खान ने पुरानी सब्जी मंडी में हुए अग्निकांड के पीड़ित व्यापारियों को सरकार और प्रशासन से आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की l राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि भीषण अग्निकांड से पीड़ित 70 से अधिक व्यापारियों का समस्त व्यापारिक कारोबार जलकर खाक हो गया, व्यापारी वर्ग पहले से ही कोरोना वायरस के कारण अपने व्यापार से हाथ धो चुका है, ऐसे में भीषण अग्निकांड से बर्बाद हुए व्यापार को फिर से खड़ा करने के लिए प्रशासन व सरकार को ठोस आर्थिक मदद के लिए आगे आना होगा l अग्निकांड से पीड़ित व्यापारी वर्ग को भुखमरी का सामना करना पड़ेगा l उन्होंने क्षेत्र के तमाम समाजिक और व्यापारिक संगठनों से अपील की वह अग्निकांड से पीड़ित व्यापारियों की मदद करें, राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा जिलाधिकारी को तत्काल काशीपुर में आकर इस मामले मे निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच करनी चाहिए।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com