ड्रग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हों या फिर सारा अली खान, सभी ड्रग केस में फंसते नजर आ रहे हैं. एनसीबी ने बॉलीवुड ड्रग मामले में शिकंजा कसा है. दीपिका, सारा और श्रद्धा कपूर से पूछताछ की गई है. तीनों एक्ट्रेसेस के फोन भी एनसीबी ने जब्त कर लिए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो पूछताछ के दौरान सारा अली खान ने कहा है कि उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं ली. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी ड्रग्स लेने की बात से इंकार कर दिया है.
ताजा रिपोरट्स की मानें तो सारा अली खान ने ड्रग्स लेने की बात से साफ इंकार कर दिया है. सारा ने अपने बयान में एनसीबी को कहा कि उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं ली. हां, केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दौरान और उसके बाद सुशांत ने उनके सामने ज़रूर ड्रग्स लिया. श्रद्धा कपूर ने भी ड्रग्स लेने की बात से साफ़ इनकार कर दिया है. लेकिन उन्होंने भी सुशांत का नाम जरूर लिया कि सुशांत ड्रग्स लेते थे. बता दें कि सारा और श्रद्धा को रिया चक्रवर्ती के बयान के आधार पर एनसीबी ने तलब किया था. हालांकि इन दोनों का ड्रग्स मंगाने या ड्रग्स लेने को लेकर कोई चैट नहीं है.
दरअसल बॉलीवुड ड्रग केस का खुलासा व्हाट्सएप चैट के जरिए हुआ जिसके बाद एक-एक कर फिल्म एक्ट्रेसेस के नाम जुड़ते गए. अभी एनसीबी के पास और स्टार्स की लिस्ट भी है. ड्रग्स मामले में एनसीबी की टीम करण जौहर से भी पूछताछ कर सकती है. हालांकि करण जौहर ने पहले ही सोशल मीडिया के जरिए इस बात की सफाई दे दी है कि वे ड्रग्स नाहीं लेते हैं ना इसका समर्थन करते हैं.
दीपिका ने बताया क्या है माल
वहीं दीपिका पादुकोण की एनसीबी के साथ हुई बातचीत को लेकर कई खुलासे हुए हैं. शनिवार को जब दीपिका एनसीबी के दफ्तर में हाज़िर हुई तो एनसीबी ने 2017 के ड्रग्स चैट में लिखी गई दीपिका की चैट के आधार पर सवाल किए. दीपिका ने बताया कि माल वे सिगरेट को कहती हैं और ये उनका कोडवर्ड है.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
