काशीपुर के न्यायपंचायत बांसखेड़ा खुर्द में आयोजित भव्य बहुद्देशीय शिविर में प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद हुआ। शिविर में 1720 लोगों ने लाभ उठाया, जिसमें 76 समस्याएं/मांगें पंजीकृत हुईं और 41 का मौके पर समाधान किया गया।

शिविर में 25 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जाँच और दवा वितरित की गई। बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिला की गोद भराई और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित किए गए।

शिविर में मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट और विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि सरकार जनता के द्वार जाकर उनकी समस्याएं सुनकर उनका मौके पर समाधान कर रही है। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्तियों को शत-प्रतिशत लाभ देने के निर्देश दिए।

शिविर में सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, और अन्य विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को चैक, टूल किट, कंबल, प्रमाणपत्र आदि वितरित किए गए।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *