Dehradun कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी रणनीति की जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर जनसमस्याओं को उठाएंगे। नेताओं ने कहा कि आगामी तीन माह तक विधानसभा स्तर पर स्थानीय मुद्दों को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा तथा धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी राज्यपाल आवास का घेराव करेगी। कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाकर आवाज बुलंद करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण राज्य के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है और महिला अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई से प्रदेश की जनता बुरी तरह त्रस्त है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *