आज दिनाँक 28 सितम्बर 2020 को आज लखनऊ में किसान विरोधी काले कानून के विरोध में किसानों और मजदूरों की आवाज़ बुलंद करते हुए मुरादाबाद से लखनऊ पहुंचे अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अहमद खान व जिला अध्यक्ष विनोद गुम्बर के साथ मुरादाबाद के दर्जन भर से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओ सफदर नियाज़ी अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष खालिद नूर महासचिव कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ बिलाल अहमद शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस रामपुर पी सी सी सदस्य डॉ जमाल सलमानी व हाजी नाज़िश को अजय सिंह बिष्ट सरकार ने पुलिस बल का दुरुपयोग कर जबरदस्ती बलपूर्वक राजभवन लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया मुरादाबाद के इन सभी नेताओं को आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक श्री अजय कुमार लल्लू जी और अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री नदीम जावेद तथा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम की अगुवाई में देश के अन्नदाताओं किसानों के ऊपर थोपे गए काले कानून के विरोध में विधानसभा घेराव करने जाते हुए गिरफ्तारी किया है प्रदेश संयोजक अल्पसंख्यक कांग्रेस मुहम्मद अहमद ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की प्रदेश सरकार द्वारा की गई गिरफ्तारी निंदनीय व देश के लोकतंत्र एवँ जनतंत्र के खिलाफ है केन्द्र व प्रदेश सरकार किसी भी हाल में किसानों के हितों में कांग्रेस द्वारा उठाई जा रही आवाज को दबा नही सकती किसानों के ऊपर थोपा गया काला कानून किसी भी हाल में सहन नही किया जा सकता इसके लिएचाहे कितनी ही गिरफ्तारी क्यों ना देनी पड़ें

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
