कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

दिनांक 21.01.2026 एवं 22.01.2026 को कोतवाली काशीपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की तीन घटनाओं के संबंध में थाना काशीपुर पर एफआईआर संख्या 30/2026, 31/2026 व 32/2026 धारा 303(2) बीएनएस अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत की गई थीं। चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दिनांक 22.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर नौगजा मजार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ एवं वाहन के चेसिस नंबर के मिलान पर उक्त मोटरसाइकिल एफआईआर संख्या 30/2026 से संबंधित पाई गई। अभियुक्त की निशानदेही पर ईदगाह के पास स्थित एक खंडहर से दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं, जो एफआईआर संख्या 31/2026 एवं 32/2026 से संबंधित हैं गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

साहिल पुत्र खुर्शीद
निवासी – काली बस्ती, मोहल्ला अल्ली खा, थाना काशीपुर
स्थाई पता – ग्राम बाबरखेड़ा, थाना कुंडा, जिला उधमसिंहनगर
बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण

TVS स्पोर्ट्स
चेसिस नंबर – MD625PF59J1E25648
(एफआईआर संख्या 30/2026 से संबंधित)

हीरो स्प्लेंडर प्लस
चेसिस नंबर – MBLHAW23XPHGB4090
(एफआईआर संख्या 32/2026 से संबंधित)

हीरो स्प्लेंडर प्लस
चेसिस नंबर – MBLHAW096KHH08715
(एफआईआर संख्या 31/2026 से संबंधित)
पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक – श्री हरेंद्र चौधरी
व0उ0नि0 – श्री नवीन बुधानी
उ0नि0 – श्री मनोज सिंह धौनी
उ0नि0 – श्री संजय सिंह
अपर उ0नि0 – श्री अजीत सिंह
का0 777 – प्रेम सिंह कनवाल
का0 98 – ज्ञानेन्द्र कुमार
पुलिस सहयोगी – राहुल, माजिद

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *