शहर का प्रमुख साप्ताहिक संडे बाजार कोरोना संक्रमण के चलते 15 मार्च 2020 के बाद से शासन-प्रशासन के आदेश पर बंद कर दिया गया था। जिसके चलते इस बाजार से जुड़े सैकड़ों दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा था। तब बीते दिनों संडे बाजार के ठेकेदार कृष्ण लाल अरोरा खैराती ने कुछ दुकानदारों के साथ संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल से मुलाकात कर दुकानदारों की पीड़ा बताकर संडे बाजार खोलने की अनुमति मांगी थी। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों की परेशानी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बाजार खोलने की अनुमति दी थी। जिसके बाद 27 सितंबर को लगभग छह माह बाद संडे बाजार दोबारा लगाया गया। इस दौरान ठेकेदार ने बाजार के मुख्य गेट के पास पानी के कैंपर के साथ ही कुछ लोगों सेनेटाइज देकर बाजार में आने वालों को सेनेटाइज कराने की हिदायत दी। साथ ही बाजार में लगने वाली दुकानों को 4-4 मीटर से अधिक दूरी पर लगाया गया। बाजार के व्यापारियों और ठेकेदारों ने शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
