अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव ” उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी श्री धीरज गुर्जर जी का स्वागत करते स्वार-टांडा उपचुनाव में नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व यूपी के सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने रविवार को रामपुर आकर यह घोषणा की। धीरज गुर्जर ने कहा कि यह उपचुनाव आम चुनाव का ट्रेलर होगा। स्वार-टांडा से ही राज्य में कांग्रेस की वापसी शुरू होगी। रामपुर कांग्रेस का गढ रहा है। अब इस किले को फिर फतह करना है। मिक्की मियां, बेगम नूरबानो और नवेद मियां की तरह की हमजा मियां भी जनता की मजबूत आवाज बनेंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, पूर्व विधायक यूसुफ अली, प्रदेश महासचिव ब्रह्मस्वरूप सागर, प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी चौधरी असलम मियां, बेगम शाहबानो, मुतीउर्हमान खां बब्लू, अरशद गुड्डू, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्रदेव गुप्ता, शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, अदील मियां युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष,सय्यद आमिर मियां एडवोकेट प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस,जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया शैजी सैफी,कांग्रेस बिलाल खान,अब्दुल जब्बारखान ,मणि कपूर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अर्सलान खान, एजाज खान, मोअज़्ज़म अली खान ,आदिल कुरैशी ,हनी कुरैशी ,शानू कुरैशी मौजूद रहे.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
