काशीपुर। काशीपुर शहर को साफ स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए महापौर दीपक बाली कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उनके प्रयासों से आज यहां दिल्ली से आई लोक कलाकारों की एक टीम ने मुख्य चौराहे रोडवेज बस स्टैंड और टांडा तिराहे पर नुक्कड़ नाटक दिखाकर काशीपुर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। लोगों को सुखे और गीले कूडे के बारे में भी जागरूक किया गया।

यह जागरूकता अभियान*
नगर निगम काशीपुर द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत “गली-गली में गूंजे, स्वच्छता का नारा” नामक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम *17 से 26 जनवरी * तक चलेगा। दिल्ली से यहां पहुंची कलाकारों की इस टीम का पहले नगर निगम सभागार में महापौर दीपक बाली नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल साह डॉक्टर अमरजीत सिंह साहनी कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के सामने नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। उसके बाद लोक कलाकारों की यह टीम महाराणा प्रताप चौक टांडा तिराहा और रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची और बड़े ही मार्मिक ढंग से लोगों को शहर की साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट चौधरी समरपाल सिंह जसवीर सिंह सैनी नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष तथा पार्षद पिता कैलाश चंद्र प्रजापति एडवोकेट भाजपा नेता रवि पाल स्वयं सहायता समूह की रेनू नौटियाल फेमीदा दीपा अरोड़ा बबीता पाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

कलाकारों की यह टीम पूरे शहर के हर वार्ड में स्वच्छता का संदेश पहुँचाएगी। साथ ही, शहर की कुछ प्रमुख जगहों पर भी ये शो आयोजित किए जाएंगे, जिससे लोगों में जागरूकता फैलेगी।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करना है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों की टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्वच्छता के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगी और लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। यह कार्यक्रम शहर के प्रमुख स्थानों पर भी आयोजित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकें।

नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकारों की टीम स्वच्छता के महत्व को दर्शाने के लिए विभिन्न प्रकार की नाट्य प्रस्तुतियाँ, संगीत एवं नृत्य का प्रदर्शन करेगी। यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन प्रदान करेगा, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति शिक्षित भी करेगा।

काशीपुर नगर निगम द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की गयी है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें और स्वच्छता के महत्व को समझें। जहाँ भी कलाकारों की टीम दिखाई दे, वहीं रुकें, देखें और एक शानदार एवं संदेशपूर्ण नुक्कड़ नाटक का अनुभव करें।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *