Bihar Assembly Election 2020: बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे रविवार की शाम राज्य की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइडेड (JDU) में शामिल हो गए. गुप्तेश्वर पांडे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पार्टी में शामिल हुए. पांडे शनिवार को भी जेडीयू दफ्तर गए थे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी लेकिन पार्टी में शामिल नहीं हो सके थे. पांडे ने चुनावी पारी खेलने के लिए ही पिछले दिनो डीजीपी पद से इस्तीफा देते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृति (वीआरएस) ली थी. माना जा रहा है कि गुप्तेश्वर पांडे अपने गृह जिले बक्सर से चुनाव लड़ सकते हैं.

शनिवार को पांडे जेडीयू दफ्तर में करीब 10 मिनट तक रहे थे. इसी दौरान उन्होंने सीएम से मुलाकात की थी. बाहर जब मीडिया ने उनसे पूछा था कि कब जेडीयू में शामिल हो रहे हैं, तब उन्होंने कहा था कि वह फिलहाल किसी भी दल में शामिल होने नहीं जा रहे. वह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात करने आए थे क्योंकि सीएम ने बतौर डीजीपी काम करने के लिए अच्छा माहौल दिया था.

हालांकि, पांडे ने इशारा किया था कि उनके समर्थक चाहते हैं कि वो चुनाव लड़ें. इस दौरान पांडे नेनीतीश सरकार की शराबबंदी से लेकर बिजली, सड़क और विकास के तमाम काम की खुलकर प्रशंसा की. पांडे के अलावा एक और पूर्व डीजी ने जेडीयू के साथ अपना सियासी सफऱ शुरू किया है. पूर्व डीजी (भवन निर्माणः सुनील कुमार ने पिछले महीने ही जेडीयू ज्वाइन किया था

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com