काशीपुर : मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने और रोजगार से खिलवाड़ करने को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विशाल धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा गुलरिया में
महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में आहूत विशाल धरना प्रदर्शन में एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भाजपा सरकार पर मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने को एक साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्ट में संशोधन करके भाजपा रोजगार गारंटी का अस्तित्व खत्म करना चाहती है। वही महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने ग्रामीण रोजगार की मांग आधारित प्रकृति को कमजोर कर काम की गारंटी को घटा दिया है, जिसका नुकसान ग्रामीण मजदूरों की जीविका पर पड़ेगा, कांग्रेस इसको सहन नहीं करेगी। पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन मजदूरी के कार्य दिवस को काम किए जाने पर गुस्सा जाहिर कर भाजपा को बुखार फेंकने का आह्वान किया। इससे पूर्व बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता ग्राम सभा गुलड़िया में एकत्रित होकर भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी का अस्तित्व मिटा कर भाजपा मजदूरों का छीन रही है। महात्मा गांधी का अपमान देश की जनता नहीं सहेगी। आयोजित सभा का संचालन पूर्व प्रधान रियासत अली ने किया। कार्यक्रम में पार्षद शाह आलम, हनीफ् गुड्डू, राकेश भगत, पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती, अजीता शर्मा, मोहम्मद नूर, मोहम्मद आसिम, अली हुसैन, आबिद हुसैन, नरेंद्र सिंह, चंचल सिंह, मोहम्मद यूसुफ, खालिद हुसैन, मोहन कुमार, शोएब नंबरदार, नूर मोहम्मद, खालिद हुसैन, मोहम्मद नबी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पूर्व प्रधान रियासत हुसैन ने एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा,महानगर अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के धरना स्थल पर पहुंचने पर शॉल पहनाकर स्वागत किया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *