वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान के निदेशक ने कहा कि पूर्व में बाढ़, भूकंप जैसी घटनाएं कब- कब हुई, उनको जानने के लिए ल्यूमिनिसेंस डेटिंग काफी मददगार है। ल्यूमिनिसेंस डेटिंग पर होने वाली कार्यशाला का उद्देश्य के बारे वैज्ञानिकों ने अपनी बात रखी। भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल), अहमदाबाद के वैज्ञानिक प्रो. अशोक सिंघवी ने कहा कि भूगर्भीय इतिहास को जानने में ल्यूमिनिसेंस डेटिंग की अहम भूमिका है। इस विधि से पुरातत्व से जुड़ी सटीक जानकारी मिल सकती है। यह बात प्रो. सिंघवी ने वाडिया संस्थान में ल्यूमिनिसेंस डेटिंग पर चल रही कार्यशाला के दूसरे दिन उद्घाटन सत्र में कही। उन्होंने ल्यूमिनिसेंस डेंटिंग उद्भव, वर्तमान और भविष्य विषय पर व्याख्यान के दौरान ल्यूमिनिसेंस सिग्नलों, विधियों आदि के बारे में जानकारी दी। वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान के निदेशक विनीत गहलोत ने कहा कि पूर्व में बाढ़, भूकंप जैसी घटनाएं कब- कब हुई, उनको जानने के लिए ल्यूमिनिसेंस डेटिंग काफी मददगार है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *