उत्तराखंड में 13.10 करोड़ के भुगतान में प्रशासकीय व वित्तीय अधिकारों के दुरुपयोग के मामले में सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सीएम धामी ने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय से संबंधित मामले की सतर्कता विभाग से खुली जांच कराए जाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में पत्रावली पर भी अनुमोदन प्रदान कर दिया है। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए विजिलेंस को खुली जांच के निर्देश दिए हैं। हाल में विश्वविद्यालय से संबंधित कई अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद सरकार की तरफ से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई है। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, भ्रष्टाचार या अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए ताकि सत्य तथ्य जनता के सामने आ सकें। सरकार का कहना है कि विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मामले में आगे की कार्रवाई विजिलेंस जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *