ठाकुरद्वारा समाजसेवी मो0 रफ़ी सलमानी ने प्रेस को जारी बायान मे कहा की मानसून परिवर्तन के समय डेंगू मच्छरों के प्रकोप से बचने की प्रशासन को कमर कसने की आवश्यकता है l एक और जहां पूरे देश के अंदर कोरोना वायरस के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हैं, वही नगर क्षेत्र के अंदर डेंगू मच्छरों का प्रकोप चरम सीमा पर है l ऐसा ना हो कि कोरोना के साथ-साथ प्रशासन की लापरवाही के कारण डेंगू मच्छरों के प्रकोप से आम जन प्रभावित हो जाए और भयंकर बुखार की बीमारी क्षेत्र में फैल जाए l उन्होंने कहा कि नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वह अपने आसपास अनावश्यक गंदगी और पानी का जमावड़ा ना होने दें l क्योंकि अनावश्यक पानी के जमावड़ा से डेंगू मच्छर अपना अस्तित्व बना लेता है,साफ पानी से भी डेगू फैलता हैऔर मनुष्य को अपने शिकार बनाता है l उन्होंने जनता से अपील की वह आपने आसपास मौसम परिवर्तन के साथ सफाई और अनावश्यक पानी के जमावड़े को रोकने में सहयोग दें l उन्होंने कहा द्वारा शीघ्र ही जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को डेंगू मच्छर के प्रकोप से बचने के लिए प्रेरित किया जाएगा l उन्होंने प्रशासन से अपील की नगर पालिका क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू मच्छर से रोकथाम के लिए दवाई छिड़काव कर डेंगू मच्छर को रोकने के लिए प्रयास किए जाएं l जिससे डेंगू मच्छर से होने वाली बीमारी को रोका जा सके l

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com