काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने पशु चिकित्सालय कैंपस में बने एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर का निरीक्षण किया। यह केंद्र अगस्त में शुरू हुआ था और अब तक लगभग 700 आवारा कुत्तों का बधियाकरण व रेबीज टीकाकरण कर उन्हें उनके क्षेत्रों में वापस छोड़ा जा चुका है।

महापौर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में करीब 8–10 हजार आवारा कुत्ते हैं, जो जनता के लिए समस्या बने हुए हैं। इस पर गंभीरता दिखाते हुए उन्होंने केंद्र का निरीक्षण किया और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव कुमार द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। महापौर ने आठ नई विद्युत लाइटें लगवाने और अन्य विद्युत समस्याएं दूर करने की व्यवस्था भी कराई।

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जल्द ही कुत्तों के आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाएगा। प्रतिदिन लगभग 15 कुत्तों का बधियाकरण किया जा रहा है। फिलहाल केंद्र में 85 कुत्तों की क्षमता है।

दीपक बाली ने कहा कि “अभी समय जरूर लगेगा, लेकिन जल्द ही काशीपुर को आवारा कुत्तों की समस्या से राहत मिलेगी।” उन्होंने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की।

इस केंद्र की व्यवस्थाएं 35 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई हैं, जिसमें उपकरण, फर्नीचर, बिजली व्यवस्था और कैचिंग वाहन शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान पार्षद दीपा पाठक, पुष्कर बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र चौधरी, समरपाल सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *