मुरादाबाद, महंगे शौक पूरे करने के लिए तीन सगी बहनों ने लुटेरा गैंग बना लिया बस और टेंपो में सवारी बनकर बैठने के बाद एक बहन किसी भी व्यक्ति को निशाना बना लेती थी अगर कभी पकड़ में आए तो अन्य बहने उसके बचाव में आ जाती थी शनिवार को उन्होंने मुरादाबाद में भी एक घटना को अंजाम दिया गनीमत यह रही की जानकारी होने के 4 घंटे बाद सिविल लाइंस पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया उनके पास से चोरी के जेवर नगदी और पर्स भी बरामद हुए है। शनिवार को कांठ रोड आशियाना कॉलोनी निवासी अर्चना शर्मा सामान खरीदने के लिए बाजार जा रही थी वह टेंपो में बैठी तो तीन महिलाएं भी बैठ गई कुछ दूर जाने के बाद तीनों उतर कर चली गई इस बीच अर्चना ने जब अपना पर्स गायब देखा तो उसके होश उड़ गए उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस भी एक्टिव हो गई करीब 4 घंटे बाद पुलिस ने बिजनौर के नूरपुर इस्लाम नगर निवासी कविता उर्फ अत्ता, रिंकी व पूजा को दबोच लिया तलाशी लेने पर उनके पास से अर्चना शर्मा से लूटा गया पर्स व नगदी बरामद हो गई खुलासा करते हुए एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि तीनों सगी बहने और लंबे समय से अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए गैंग बनाकर घटनाओं को अंजाम दे रही थी तीनों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले भी दर्ज है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
