स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत डॉक्टरों के 287 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा गया है। डॉ. रावत ने बताया कि इन पदों के लिए सीधी भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। यह आयु सीमा उस कैलेंडर वर्ष की एक जुलाई को मानी जाएगी, जिसमें पदों का विज्ञापन जारी होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मियों के रिक्त पदों को भरने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में चयन बोर्ड के माध्यम से चिकित्साधिकारी (बैकलॉग) के 220 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। चयनित डॉक्टरों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात किया गया है, जिससे वहां की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुई हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
