हरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले जहां उनके 8 नवंबर को आने की संभावना जताई जा रही थी, अब नई तारीख तय की गई है। प्रधानमंत्री मोदी 9 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगे और राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी देहरादून में राज्य के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित राज्य सरकार के तमाम मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे उत्तराखंड में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। देहरादून में होने वाला मुख्य समारोह भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ राज्य की उपलब्धियों की झलक भी प्रदर्शित की जाएगी। प्रदेश सरकार राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव को यादगार बनाने में जुटी है। यह पहला अवसर है, जब प्रधानमंत्री राज्य स्थापना दिवस पर राज्य वासियों का उत्साहवर्धन करेंगे। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। पहले पीएम का 11 नवंबर को एफआरआई में रजत जयंती उत्सव समारोह उत्सव में आना प्रस्तावित था। लेकिन अब उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब पीएम मोदी नौ नवंबर को मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।  प्रदेश सरकार राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव को यादगार बनाने में जुटी है। यह पहला अवसर है, जब प्रधानमंत्री राज्य स्थापना दिवस पर राज्य वासियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

11 दिन मनेगा रजत जयंती का जश्न

  • 01 नवंबर : सीएम आवास में शाम को ईगास, इसके बाद सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में कॉमेडी फेस्ट होगा।
  • 02 नवंबर : पर्यटन विभाग की जौलीकॉंग, आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन, शाम को कॉमेडी फेस्ट का कार्यक्रम गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में।
  • 03 नवंबर : विधानसभा विशेष सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कॉमेडी फेस्ट का समापन।
  • 04 नवंबर : विधानसभा के विशेष सत्र का दूसरा दिन, काशीपुर में नगर निकायों के मेयर-अध्यक्षों का सम्मेलन, गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में शाम को कार्यक्रम।
  • 05 नवंबर : दून विवि में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, हरिद्वार में खेल विभाग की हॉकी व पारंपरिक खेल चैंपियनशिप, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 06 नवंबर : हरिद्वार में संत सम्मेलन, आईटीआई निरंजनपुर दून में रोजगार मेला, परेड ग्राउंड में युवा महोत्सव, रामनगर नैनीताल में जन-वन उत्सव, हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन और शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 07 नवंबर : पंतनगर में कृषक सम्मेलन, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 08 नवंबर : तहसील मुख्यालय, जनपद मुख्यालय पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मेलन व सम्मान, हल्द्वानी में महिला सम्मेलन और शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 09 नवंबर : पुलिस लाइन में रैतिक परेड, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 10 नवंबर : देहरादून में शीतकालीन पर्यटन से संबंधित हितधारकों का सम्मेलन, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।
  • 11 नवंबर : राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह मुख्य कार्यक्रम एफआरआई में, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *