उत्तराखंड में अब गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। सुबह और शाम को हल्की ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि दिन में अब भी हल्का गरम मौसम है। उत्तराखंड में अक्तूबर के आखिरी सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश भर में दिन भर चटक धूप खिलने से जहां पहाड़ों में ठंड का अहसास कम होगा। वहीं, मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी थोड़ा परेशान करेगी। जिसके चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से एक दो डिग्री ऊपर ही रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार के तापमान की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 30.2 और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में देखने को मिला। दिन भर चटक धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज किया गया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
