बिहार चुनाव: हरीश रावत बोले—गठबंधन मजबूत, एनडीए कर रही गलत आकलन | सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व मुख्यमंत्रीदेहरादून/मेरठ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बिहार में विपक्षी गठबंधन पूरी तरह मजबूत है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन को कमजोर समझने की भूल कर रही है।रावत ने कहा, “कुछ सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर जो असमंजस है, उसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। चुनावी रणनीति के तहत कुछ क्षेत्रों में गठबंधन के एक से अधिक उम्मीदवार हो सकते हैं, लेकिन मत अंततः गठबंधन के ही पक्ष में जाएंगे।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “बिहार की स्थिति उतनी खराब नहीं है, जितनी एनडीए दिखाने की कोशिश कर रही है।”इस बीच, शुक्रवार शाम हरीश रावत दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, वे अपने निजी वाहन से देहरादून से दिल्ली जा रहे थे। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में अचानक सामने आए वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर अन्य गाड़ियों और डिवाइडर से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि हरीश रावत और वाहन में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए।हादसे की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। उन्हें तुरंत दूसरी गाड़ी से सुरक्षित गंतव्य तक रवाना किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में भारी ट्रैफिक और लापरवाह वाहन चालकों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति भी बन गई थी।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत से दूरभाष पर वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम जानी और उनके सकुशल रहने पर ईश्वर का आभार व्यक्त किया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *