काशीपुर। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी जी की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एन.डी. तिवारी एससी गुड़िया कांग्रेस भवन में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने की। उन्होंने कहा कि पंडित नारायण दत्त तिवारी जी का उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विकास में योगदान अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास की ऐसी नींव रखी, जो आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एडवोकेट मनोज जोशी, पीसीसी सदस्य अलका पाल, संजय चतुर्वेदी, एडवोकेट उमेश जोशी, प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, प्रदीप जोशी, शुभम उपाध्याय, राकेश भगत, सरित चतुर्वेदी, ब्रह्मपाल, घनानंद शर्मा, पार्षद मोहम्मद आरिफ सैफी, मोहम्मद सेफ, पंकज पंत, तरुण लोहनी, पूर्व पार्षद नजमी अंसारी, परमजोत सिंह सिद्धू, मोहम्मद शमी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
