देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य के विभिन्न विभागों में चयनित 1456 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने सभी नए अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश है कि भर्ती प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और त्वरित गति से पूरी की जाएं ताकि युवाओं का भरोसा सरकारी तंत्र पर और मजबूत हो। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि वे अपने-अपने कार्यस्थलों पर ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से काम करें, जिससे राज्य के विकास में योगदान दे सकें।धामी ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार प्रयासरत है और आने वाले समय में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया और तेज की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे उत्तराखंड को “रोजगार देने वाला राज्य” बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि यह अवसर उनके जीवन का एक अहम मोड़ है और वे मुख्यमंत्री के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
