हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। कुंभ के लिए हरिद्वार में एक अस्थायी शहर बसेगा। 32 सेक्टर होंगे, थाना, अस्पताल, सूचना केंद्र भी बनाए जाएंगे। हरिद्वार में होने जा रहे कुंभ 2027 के लिए एक अस्थायी शहर बसाया जाएगा। इसमें थाने से लेकर अस्पताल तक की पूरी सुविधा मिलेगी। राज्य ने केंद्र को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है। कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की बड़ी चुनौती होती है। कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के ठहराने की भी चुनौती है। लिहाजा, प्रदेश सरकार ने तय किया है कि कुंभ क्षेत्र में एक अस्थायी शहर बसाया जाएगा। इस शहर में जहां श्रद्धालु ठहर सकेंगे तो वहीं सूचना संबंधी तंत्र भी पूरी तरह से उपलब्ध होगा। इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है।


By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *