हरिद्वार: दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख़्ती दिखानी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर बृहस्पतिवार को ज्वालापुर क्षेत्र की लोधा मंडी और पीठ बाजार में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। एसडीएम जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान एक मकान से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार, बरामद पटाखों की मात्रा इतनी अधिक थी कि उन्हें ले जाने के लिए कई वाहनों की आवश्यकता पड़ी। जब मकान मालिक से पटाखों के भंडारण का लाइसेंस मांगा गया, तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। स्थानीय निवासियों ने बताया कि संबंधित मकान लंबे समय से गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा था। लाइसेंस न मिलने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
