देहरादून। प्रदेश के करीब नौ हजार सरकारी राशन विक्रेताओं के लिए दीपावली से पहले खुशखबरी आ सकती है। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने राज्य खाद्य योजना (एसएफवाई) और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत मिलने वाले लाभांश को समान करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल एनएफएसए के अंतर्गत केंद्र सरकार विक्रेताओं को प्रति क्विंटल 180 रुपये का लाभांश देती है, जबकि राज्य खाद्य योजना में यह राशि केवल 50 रुपये प्रति क्विंटल है। राशन विक्रेताओं की लंबे समय से मांग रही है कि दोनों योजनाओं में लाभांश दरें समान की जाएं। खाद्य आयुक्त चंद्रेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में समान लाभांश देने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। अब शासन स्तर से निर्णय होना बाकी है। विभागीय मंत्री के निर्देशों के बाद यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो राज्य खाद्य योजना में भी विक्रेताओं को केंद्र की तरह 180 रुपये प्रति क्विंटल का लाभांश मिलने लगेगा। इस कदम से प्रदेश के सरकारी राशन विक्रेताओं को बड़ी राहत मिलेगी और दीपावली से पहले उन्हें लाभांश बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
