काशीपुर। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए एक युवक को 12.06 ग्राम हेरोइन, एक पल्सर बाइक और मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निकांत मिश्रा के निर्देशानुसार नशा तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह और क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान टीम ने मोहल्ला अलीखां निवासी मोहम्मद नाजिर को नौगजा मजार के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12.06 ग्राम हेरोइन, एक पल्सर बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरेन्द्र चौधरी, उप निरीक्षक कौशल भाकुनी व मनोज धौनी, कांस्टेबल प्रेम सिंह कनवाल, सचिन चौधरी, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार (एसओजी काशीपुर) एवं कांस्टेबल हरीश गोस्वामी (एसओजी काशीपुर) शामिल रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *