चमोली। चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आगामी 17 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। निर्धारित परंपरा के अनुसार, सुबह ब्रह्ममुहुर्त में विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी।कपाट बंद होने के बाद अगले छह माह तक श्रद्धालु भगवान रुद्रनाथ के दर्शन गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर में कर सकेंगे, जहां शीतकालीन पूजा-अर्चना संपन्न होंगी।इस वर्ष भारी बरसात के चलते रुद्रनाथ धाम की तीर्थयात्रा प्रभावित रही। हालांकि, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग द्वारा हक-हकूकधारी गांवों में ईडीसी (इको-पर्यटन कमेटी) गठित किए जाने से तीर्थयात्रियों को बुग्याल क्षेत्रों में रहने और भोजन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हुईं।पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि निर्धारित परंपरा के अनुसार ही भगवान की डोली प्रस्थान करेगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
