नगर आयुक्त के नेतृत्व में बांशफोड़ान पुलिस चौकी से नई सब्ज़ी मंडी तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में नगर निगम की टीम के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्ज़ों को हटाया गया। कई जगहों पर दुकान और ठेलों को भी हटाया गया ताकि आमजन को यातायात जाम से राहत मिल सके। नगर आयुक्त ने साफ कहा कि शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पुलिस प्रशासन ने भी अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी कि दोबारा कब्ज़ करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से आम लोगों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *