गिरिताल रोड स्थित ज्ञानार्थी कॉलेज में आगामी 26 सितंबर को डांडिया नाइट का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर आज कॉलेज के डायरेक्टर (एकेडेमिक्स) ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।इस डांडिया नाइट की सबसे खास बात यह है कि इसमें 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली मानुषी छिल्लर शिरकत करने आ रही हैं। मानुषी छिल्लर के आगमन से इस कार्यक्रम को लेकर छात्रों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।युवाओं में डांडिया नाइट को लेकर जबरदस्त जोश है और सभी को अब 26 सितंबर का बेसब्री से इंतज़ार है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
