काशीपुर। नेशनल ब्यूटी प्रेजेंट 2024 इंडिया में विनर बनीं और काशीपुर का नाम रोशन करने वाली D’Bali ग्रुप की डायरेक्टर व मेयर की धर्मपत्नी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली को उत्तराखंड हिंदू वाहिनी संगठन महिला प्रकोष्ठ ने पापाज बेकर्स में सम्मानित किया। इस मौके पर उत्तराखंड इंप्रेस 2025 इंडिया प्राइम ब्यूटी की विजेता जय श्री पांडे को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान ग्रहण करते हुए उर्वशी बाली ने कहा— “असल में काशीपुर की हर महिला सुंदर है। क्राउन मुझे साहस और मेहनत से मिला। सपनों की उड़ान तभी आसान होती है जब परिवार साथ खड़ा हो।”
मुंबई के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार का साथ ही महिलाओं को टूटने से बचाता है। पुरुष और महिला एक-दूसरे के पूरक हैं, दोनों के सहयोग और सम्मान से ही घर और समाज मज़बूत बनते हैं।
अंत में उन्होंने कहा— “कामयाब आदमी के पीछे औरत का हाथ होता है, लेकिन कामयाब औरत के पीछे भी समझदार पति का साथ होता है। तभी रिश्ते और जिंदगी मुकम्मल बनते हैं।”

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
