काशीपुर, 13 सितम्बर 2025।संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊँ मण्डल के आदेशानुसार चलाए गए अभियान के तहत, जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी (क्षेत्र-03, काशीपुर) के मार्गदर्शन में टीम द्वारा ग्राम कलियावाला एवं रामपुरा, काशीपुर में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई।दबिश के दौरान कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक अभियुक्त से अवैध कच्ची शराब कुल 35 लीटर बरामद की गई। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-60 के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।इस अभियान में आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी, उप निरीक्षक असीस सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट, तथा आबकारी सिपाही कृष्णा चंद्र और सुनीता रानी कंबोज का योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
