गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में 27 सितंबर को छात्र संघ चुनाव होंगे।  मुख्य चुनाव अधिकारी ने की कार्यक्रम की घोषणा की। छात्र संघ चुनाव अधिसूचना जारी होते ही परिसर में आचार संहिता लागू हो जाएगी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एचसी नैनवाल ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव (2025-26) 27 सितंबर को होंगे। इसी दिन मतगणना और परिणामों की घोषणा की जाएगी। 28 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा बिड़ला परिसर के सीनेट सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. नैनवाल ने कहा कि 18 व 19 सितंबर को नामांकन की तिथि रखी गई है। 20 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक नाामंकन वापसी तथा इसी दिन सायं 4.30 बजे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। 27 सितंबर को प्रात: 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मतदान, इसी दिन अपराह्न दो बजे बाद मतगणना व मतगणना के पूर्ण होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे एसीएल सभागार में निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *