महापौर ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व गृहमंत्री थे, जिन्होंने न केवल देश को आज़ाद कराने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण में भी उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि काशीपुर का सौभाग्य है कि यह पं. पंत जी की कर्मभूमि रही है।
कार्यक्रम में समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा, सह संयोजक एम.एस. रावत, महामंत्री गौतम मेहरोत्रा, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, शफीक अहमद अंसारी, मनोज जोशी, विमल गुड़िया, श्रीमती अलका पाल, अरुण चौहान सहित नगर एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
